ये होगा् 2018 का पहला महाक्लैश अक्षय कुमार की OPENING
ये होगा् 2018 का पहला महाक्लैश...अक्षय कुमार की OPENING के साथ!
अक्षय कुमार की 2.0 ने अपना क्लैश दीवाली से हटा दिया है। लेकिन इस चक्कर में अब वो अपने ही बेस्ट फ्रेंड से क्लैश करने को तैयार हो गए हैं! देखिए जनवरी 2018 का पहला क्लैश!
Vivek.ojha.7370
बॉलीवुड में क्लैश होना तो आम बात हो गई। लेकिन दो दोस्तों की फिल्मों का क्लैश होना थोड़ी अजीब बात है। और इस अजीब बात के साथ होगी 2018 की शुरूआत।
दरअसल अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ होने जा रही है और इसी के अगले दिन यानि कि 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी नीरज पांडे की सिद्धार्थ मल्होत्रा - मनोज बाजपेयी स्टारर ऐय्यारी।
कल ही हमने आपको बताया कि क्यों अक्षय कुमार ने दीवाली का महाक्लैश कैंसिल कर दिया। दीवाली 2017 पर अजय देवगन की गोलमाल, अक्षय कुमार की 2.0 और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज़ हो रही थी।
अब अक्षय कुमार ने जनवरी 2018 की ओपनिंग करने का मन बना लिया है लेकिन क्या उन्हें पता था कि उनके दोस्त नीरज पांडे की फिल्म भी इसी दिन रिलीज़ हो रही है। वैसे तो बॉलीवुड में दोस्ती टूटती है तो कैसा धमाका होता है यहां देखिए।
लेकिन अक्षय और नीरज पांडे स्पेशल 26, बेबी औऱ नाम शबाना जैसी फिल्में दे चुके हैं। टॉयलेट एक प्रेम इस साल रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान के साथ क्लैश कर रही है तो दूसरी तरफ क्रैक के ऊपर कॉपी से लेकर डिब्बाबंद होने की खबरें बन रही हैं।
वैसे जनवरी ओपनिंग और रिपब्लिक डे बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार तारीख है जान लीजिए यहां -
बॉक्स ऑफिस स्कोर
वैसे भी 26 जनवरी फिल्मों की रिलीज़ के लिहाज़ से काफी अच्छा वीकेंड रहता है। साल की पहली ऑफिशियल छुट्टी और इसके अलावा साल की अमूमन पहली फिल्म का क्रेज़ लोगों में भरपूर रहता है। जिसके कारण इस वीकेंड की फिल्में धुंआधार कमाई करती हैं।
काबिल vS रईस
क्लैश होने के बावजूद दोनों ही फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की और 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी।
एयरलिफ्ट
फिल्म 26 जनवरी वीकेंड को रिलीज़ हुई और लोगों को इतनी पसंद आई कि धीरे धीरे ही ही पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 126 करोड़ की कमाई कर ली थी।
जय हो
26 जनवरी पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली है सलमान खान की जय हो। फिल्म 24 को रिलीज़ हुई थी और 26 को 24 करोड़ की कमाई की थी।
रेस 2
हालांकि फिल्म 25 जनवरी को ही रिलीज़ हुई थी लेकिन फिर भी फिल्म ने 26 जनवरी को 20 करोड़ की कमाई की थी।
अग्निपथ
ऋतिक रोशन की अग्निपथ के लिए भी 26 जनवरी वीकेंड लकी साबित हुआ था।2012 की इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लगभग ही 26 जनवरी को भी कमाई की थी - 23 करोड़ रूपये की।
बेबी
2015 में आई अक्षय कुमार की बेबी ने 26 जनवरी को लगभग 15 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात खा गई थी।
डॉली की डोली
अक्षय कुमार की बेबी के साथ रिलीज़ हुई थी सोनम कपूर की डॉली की डोली। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी और 26 जनवरी को फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की थी।
धोबी घाट
26 जनवरी को आमिर खान की मल्टीस्टारर धोबी घाट भी रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने लगभग 12 करोड़ कमाए थे।'
क्या कूल हैं हम 3
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी लेकिन इसका कारण था एयरलिफ्ट से इस फिल्म का क्लैश होना।
© 2017 vivek surryamani ojha The biG fan of akshay
0 Comments